अफसरों को नए साल से पहले तोहफा..
उत्तराखंड: शासन ने आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर नए साल का तोहफा दिया है। नौ साल की सेवा करने वाले 13 आईएएस अधिकारियों को सरकार से 6600 से 7600 ग्रेड के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान प्राप्त हुए हैं। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
योगेंद्र यादव, उदयराज सिंह, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे और राजेंद्र कुमार, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी जिनका वेतन सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है 1 जनवरी 2019 से यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जबकि 2011 बैच के ललित मोहन रयाल व कर्मेंद्र सिंह को एक जनवरी 2020 से, 2013 बैच के डॉ. आनंद श्रीवास्तव और हरीश चंद्र कांडपाल 1 जनवरी 2022 से वेतन वृद्धि प्राप्त करेंगे, और 2014 बैच के मनुज गोयल, रोहित मीणा और संजय कुमार को 1 जनवरी 2023 से वेतन बढ़ोतरी लाभ मिलेगा।
18 पीसीएस अफसर एडीएम बन सकेंगे..
सरकार द्वारा 18 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। कार्मिक सचिव शैलेश बगोली के निर्देशन में 5400 से 6000 ग्रेड पे के 19 पीसीएस कर्मियों के लिए डीपीसी सचिवालय में हुई। डीपीसी में कथित तौर पर शैलेंद्र सिंह, जयवर्धन शर्मा, वैभव गुप्ता, मुक्ता मिश्रा, योगेंद्र सिंह, कौस्तुभ मिश्रा युक्ता मिश्र, कृष्णनाथ गोस्वामी, स्मृता परमार, दयानंद सरस्वती, सौरभ असवाल, रविंद्र सिंह, निर्मला बिष्ट, जितेंद्र कुमार, नूपुर, कमलेश मेहता, विनोद कुमार, गोपाल सिंह व सीमा विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं। इनमें से एक अफसर की सीआर पूरी न होने की वजह से पदोन्नति में पेच है।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों की बदली तैनाती..
पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पड़ी भारी, ज्योलीकोट मामले में 6 इंजीनियर सस्पेंड..
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी..