विजयदशमी पर तय होगी बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि..
उत्तराखंड: आज बुधवार को विजयदशमी पर्व पर बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि घोषित की जायेगी। इसके साथ ही अगले साल यात्रा के दौरान भंडार सेवा के लिए हक हकूकधारियों को पगड़ी भी भेंट की जाएगी। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना हैं कि विजयदशमी पर्व पर उद्धव जी और कुबेर जी के पांडुकेश्वर के योग ध्यान बद्री मंदिर प्रस्थान और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के नृसिंह मंदिर जोशीमठ जाने का कार्यक्रम निर्धारित होगा। कार्यक्रम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

More Stories
मामूली विवाद बना खूनखराबा, सैर कर रहे ब्रिगेडियर को लगी गोली..
रुद्रप्रयाग की सभ्या नेगी ने बढ़ाया मान, अंडर-23 टीम में जगह..
हरिद्वार-ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड व्यवस्था शुरू, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ..