September 16, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा 23 अगस्त का दिन-पीएम मोदी ..

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा 23 अगस्त का दिन- पीएम मोदी ..

 

 

 

देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। वे ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए।पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के पास लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के हर कोने में भारत की इस सफलता की गूंज है। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानकों ने उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान ऐलान किया कि 23 अगस्त, जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा उस दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। चंद्रयान-3 में देश की महिला वैज्ञानिकों, देश की नारीशक्ति ने बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिवशक्ति प्वाइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिस जगह पर मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था.. हमने वो किया जो पहले कभी किसी ने नहीं किया था.. ये आज का भारत है.. निर्भीक भारत….जुझारू भारत.. भारत नया सोचता है.. नए तरीके से सोचता है। ये कोई साधारण सफलता नहीं है.. ये अनंत अंतरिक्ष में भारत की वैज्ञानिक सफलता का शंखनाद है।