
कोटद्वार को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई..
उत्तराखंड: कोटद्वार क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय (केवी) की स्थापना अब साकार हो गई है। क्षेत्र में इसी शिक्षा सत्र से केंद्रीय विद्यालय में कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस पहल को कोटद्वार वासियों के लिए एक शैक्षिक सौगात बताया। उनका कहना हैं कि यह विद्यालय न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि पूरे भाबर क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। विधानसभा अध्यक्ष का कहना हैं कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय विद्यालय का शुरू होना हर माता-पिता और विद्यार्थी के लिए आशा और भविष्य का प्रतीक है। स्थानीय लोगों में भी इस घोषणा को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। अभिभावकों ने कहा कि अब उन्हें अपने बच्चों को बाहर भेजने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
वर्षों से प्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल चुकी है और इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के लिए हम तीन साल से लगातार प्रयास कर रहे थे। आज यह सपना साकार हो रहा है, यह हमारे पूरे भाबर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस विद्यालय में प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया अगले 30 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। विद्यालय का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा का माध्यम CBSE पैटर्न पर आधारित होगा। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके घर के पास ही उपलब्ध होगी और उन्हें बाहर के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यालय की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल है। अभिभावकों ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सुबह लेकर आएगा।
More Stories
हेली सेवाओं की सुरक्षा पर सख्त सीएम धामी, ऑपरेटर्स को चेतावनी, किसी भी स्तर पर नहीं होगा समझौता..
पहली कक्षा में दाखिले की उम्र सीमा में बदलाव, अब 1 जुलाई तक पूरे होने चाहिए 6 साल..
चारधाम यात्रा- मौसम की चुनौतियों के बीच श्रद्धा का सैलाब, चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़..