विधानसभा सत्र शुरु, सदन में सीएम ने दी पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि..
सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित..
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन निधन प्रस्ताव के बाद सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सत्र से ऋतु खंडूरी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह सदन पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले सीएम धामी ने दुख जताते हुए कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। इस दौरान पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांडलि दी गई। आज का सत्र काफी विशेष है। आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा, जिसकी वजह से सत्र यादगार होगा। भारत में पहली बार कोई राज्य सरकार इस तरह का विधेयक पेश करेगी।

More Stories
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..