विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पारित..
उत्तराखंड: गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा और आखिरी दिन है। बीते दो दिनों में सदन में आठ विधेयक पेश हुए। वहीं करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश किया गया था। आज सदन में बजट पारित कर दिया गया है।वहीं विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में आई आपदा से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस के विधायकों ने सत्र का बहिष्कार कर दिया।जिसके बाद विधायक विधानसभा के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
ये विधेयक हुए थे पेश..
1- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन विधेयक 2024
2- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक 2024
3- उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2024
4- उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक 2024
5- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक
6- उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2024
7- उत्तराखंड कामगार और सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024
8- विनियोग विधेयक 2024

More Stories
अग्निवीरों को 10% आरक्षण समेत कई सुविधाएं, CM धामी ने दी जानकारी..
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, बद्रीनाथ रूट पर शटल सेवा शुरू..
घुड़दौड़ी में आदमखोर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में भय का माहौल..