April 23, 2025

आनंद बर्द्धन हो सकते हैं उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..

आनंद बर्द्धन हो सकते हैं उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..

 

 

उत्तराखंड: शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव बन सकते हैं। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, और इस बार वह दोबारा इस जिम्मेदारी को संभालने की इच्छुक नहीं मानी जा रही हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे।

आनंद बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में राज्य की नौकरशाही में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उनके नाम पर मुहर लग सकती है। आनंद बर्द्धन वरिष्ठता के आधार पर मुख्य सचिव पद के सबसे मजबूत दावेदार। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध हो चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड में सेवा जारी रखना चाहते हैं। हालांकि, उनके केंद्र में जाने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं।

 

लेकिन मीडिया से बातचीत में बर्द्धन ने साफ किया था कि उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का कोई इरादा नहीं है। राज्य में बर्द्धन के बाद दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, जिनकी मुख्य सचिव पद के लिए निर्धारित सेवा अवधि पूरी नहीं हुई है। इनमें 1997 बैच के आईएएस प्रमुख सचिव आरके सुधांशु मुख्य सचिव कार्यालय में तैनात हैं और 1997 बैच के ही आईएएस दूसरे प्रमुख सचिव एल फेनई हैं। इस आधार पर आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने की पूरी संभावना है। आधिकारिक सूत्रों का कहना हैं कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर सकती है।