राजभवन जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका ..
उत्तराखंड : अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे पूर्व सीएम सहित कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। राजभवन जाने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ बहस हुई, लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया।
अग्निपथ योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों और राजनीतिक पार्टियों के साथ राजभवन जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य लोगों को पुलिस ने रोक लिया। सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। इस तरह की योजनाएं थोप कर देश के भविष्य को सकंट में डाला जा रहा है।
अग्निपथ के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने बुधवार को शहर में जमकर हल्ला बोला। पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही कई राजनीतिक संगठन भी जुड़े। इस दौरान सभी लोग राजभवन की ओर बढ़े। जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
काफी देर तक यहां सभी प्रदर्शनकारी राजभवन जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी यही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ज्ञापन देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान बैरिकेडिंग के समीप चक्कर खाकर गिर गए।
हरीश रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत जब युवा सेवानिवृत्त होकर युवा लौटेगा तो उसके भविष्य के सामने बड़ा शून्य खड़ा होगा क्योंकि पेंशन ग्रेच्युटी सहित अन्य सुविधाओं के लाभ से वह वंचित रहेगा। पूर्व सीेएम ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..