उत्तराखंड में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी..
उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट कारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को बारिश-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..