स्विटजरलैंड में देखे जैविक खेती के नए प्रयोग- कृषि मंत्री गणेश जोशी..
उत्तराखंड: जैविक खेती के अध्ययन के लिए यूरोप भ्रमण पर गए उत्तराखंड के दल ने मंगलवार को स्विटजरलैंड में विशेषज्ञों के साथ परस्पर अनुभवों को साझा किया। जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान(एफआईबीएल) के भ्रमण के दौरान स्विटजरलैंड के प्रयोगों को भी देखा। एफआईबीएल में निदेशक ब्याटे हुबर ने कृषि मंत्री गणेश जोशी व दल के सभी सदस्यों का स्वागत किया।
उन्होंने जैविक कृषि क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं रिसर्च के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही सामाजिक आर्थिक नीति निर्धारण, जैविक कपास एवं अन्य फसल पद्धति की भी जानकारी दी गई। दल ने संस्थान में कृषि एवं पशु विज्ञान से सम्बन्धित तकनीकों का फील्ड भ्रमण भी किया।

More Stories
मोदी मैदान में बदलेगा खेल का मैदान, 23.32 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स..
बद्री-केदार में VIP दर्शन व्यवस्था में बदलाव, शुल्क फिलहाल स्थगित..
आशा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मानदेय और प्रोत्साहन राशि जारी..