बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंची बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी..
उत्तराखंड: इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी का आना जाना लगा हुआ है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। आज अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया।
रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।

More Stories
मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों की मांग हुई पूरी, नर्सिंग अधिकारियों और फार्मासिस्टों का बढ़ा मानदेय..
उत्तराखंड की 235 किमी सड़कों के चौड़ीकरण को 297 करोड़ मंजूर..
दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, अंबेडकर के नाम पर होगा केंद्रीय पुस्तकालय..