पूर्व सीएम की कार हुई हादसे का शिकार, अस्पताल में हुए भर्ती..
उत्तराखंड: हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया।
सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है। आपको बता दे कि बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस काशीपुर में होनी है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम रावत को गुम चोट लगी है। गाड़ी में सवार चालक और गनर बाल-बाल बच गए। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के सीने में दर्द है। हादसा देर रात सवा बारह बजे का बताया जा रहा हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा से रोडवेज की आय बढ़ी, अब दुर्गम पहाड़ी मार्गों पर 50 मिनी बसें उतारने की तैयारी..
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू, होम स्टे प्रबंधन और क्षेत्रीय भाषाओं के नए कोर्स लॉन्च..
चुनाव आयोग ने पूरी की SIR की पहली प्रक्रिया, अब मतदान केंद्रों का होगा पुनर्गठन..