गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों की बस, मची चीख पुकार..
उत्तराखंड: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला पुल के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए, बाकी करीब बीस से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि ये यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे। सुरक्षित यात्रियों को पुलिस को दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा।

More Stories
हर पंचायत बनेगी ‘ग्रीन मॉडल’, पौड़ी की सफलता से मिली दिशा..
राज्य में स्पोर्ट्स स्कूल मॉडल लागू, खिलाड़ियों को मिलेगा शुरुआती बढ़त..
मक्कूमठ मॉडल बना मिसाल, ग्रोथ सेंटर से मजबूत हो रही ग्रामीण आर्थिकी..