बद्रीनाथ हाइवे पर खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर घोलतीर-शिवानंदी के बीच एक वाहन दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बागेश्वर से देहरादून की ओर जा रहा एक वाहन बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर-शिवानंदी के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ टीम, एसडीआरएफ टीम व 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा बताया गया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

More Stories
मसूरी में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पर्यटन कारोबार चमका तो ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई..
जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, रामपुर के लिए रवाना हुई बाबा की डोली..
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सौगातों की बारिश, महिलाओं से लेकर किसानों तक के लिए बड़े फैसले..