शौच गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गांव में मच गया कोहराम..
उत्तराखंड: चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी ग्राम सभा के धरगड़ा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। 42 वर्षीय देव सिंह अधिकारी, पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी, शौच के लिए गए थे, तभी अचानक एक तेंदुए ने उन पर हमला कर उनकी जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में खौफ और दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र तेंदुए की गतिविधियों के लिए पहले से संवेदनशील माना जाता रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में काली कुमाऊं रेंज के बन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने, स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और तेंदुए को पकड़ने या नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों में अब भी चिंता का माहौल है, और प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही तेंदुए की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी ताकि और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

More Stories
कई जिलों में बदलेगी तस्वीर, सड़क निर्माण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत..
गढ़वाली सिनेमा को नई पहचान दिलाने वाली फिल्म ‘ढोली’ का टीजर लॉन्च..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी..