देहरादून में हुआ भीषण सड़क हादसा,दो युवकों की मौत, पांच घायल..
उत्तराखंड: देहरादून में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। देर रात बुल्लावाला में एक जन्मदिन समारोह में आए कुछ लोग कार से डोईवाला की तरफ आ रहे थे। बुल्लावाला पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकालकर जोलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। पूर्व ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह का कहना हैं कि घटना में यश और ऋषभ निवासी भारुवाला की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी, चारधाम कंट्रोल रूम में जोड़ी गई ईसीजी सुविधा..
साहित्यकारों के हित में बड़ा कदम, भाषा मंत्री ने मांगा कल्याण कोष और पेंशन का प्रस्ताव..
राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ियों को नौकरी देने की प्रक्रिया तेज, कार्मिक से मिली मंजूरी..