सीएम धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की मुलाकात..
बाबा केदार का स्मृति चित्र किया भेंट..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्ट समिट की ब्रांडिंग के लिए दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय गुजरात और अहमदाबाद दौरे के दौरान गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम धामी ने उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया।इस दौरान सीएम धामी ने उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।

More Stories
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,एसडीआरएफ चला रही सर्च अभियान..
276 युवाओं को सरकारी सेवा में मिला मौका, सीएम ने गिनाईं भर्ती सुधारों की उपलब्धियां..
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..