राज्य लोक सेवा आयोग ने सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में किया जारी..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में जारी कर दिया है। अगस्त में जब आयोग ने भर्ती निकाली थी तो पेपर-2 का सिलेबस हिंदी में जारी नहीं कर पाया था। आयोग के सचिव जीएस रावत के अनुसार इस भर्ती के लिए दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने को दो घंटे का समय मिलेगा। दूसरा पेपर मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इस पेपर को भी दो घंटे में हल करना है। उनका कहना हैं कि चार गलत जवाब देने वालों को एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अगर कोई एक सवाल के एक से अधिक उत्तर भरेगा तो वह भी गलत जवाब माना जाएगा। भले ही उसमें से कोई एक जवाब ठीक हो।

More Stories
उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में नहीं बढ़ेगा बिजली टैरिफ..
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, चमोली जिला के किसानों ने अपनाई मशरूम खेती..
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, ग्रीन कार्ड प्रणाली का हुआ शुभारंभ..