दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, बद्री-केदार और गंगोत्री धाम के करेंगे दर्शन..
उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। दर्शन करने के बाद वो देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। बता दें उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद ये राज्य में उनकी पहली यात्रा होगी। भगवान बद्री विशाल के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून स्थित राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..