सतपाल महाराज को भाजपा हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सतपाल महाराज को भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें इस सूची में 40 स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। स्टार प्रचारकों की इस सूची में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम शामिल किया गया है।

More Stories
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,एसडीआरएफ चला रही सर्च अभियान..
276 युवाओं को सरकारी सेवा में मिला मौका, सीएम ने गिनाईं भर्ती सुधारों की उपलब्धियां..
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..