उत्तराखंड में होम मिनी बार लाइसेंस नीति को मिली मंजूरी..
उत्तराखंड: धामी सरकार की ओर से प्रदेश में नई आबकारी नीति 2023-24 को लागू कर दिया गया है। इस नीति के तहत शराब के शौकीनों को निजी उपयोग के लिए घर में बार खोलने का लाइसेंस देने का प्रावधान किया गया है। घर के लिए बार लाइसेंस लेने के लिए संबंधित को 12 हजार रुपये लाइसेंस फीस देनी होगी। हर वर्ष लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। राज्य सरकार ने ‘होम मिनी बार लाइसेंस नीति’ को मंजूरी दे दी है। कुछ शर्तों के साथ इच्छुक लोगों को होम बार लाइसेंस मिलेगा।जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान का कहना हैं कि अभी तक एक लाइसेंस के लिए आवेदन आया था। इसे जारी कर दिया गया है। एक लाइसेंस पर 50 लीटर शराब देसी विदेशी रखी जा सकती है।

More Stories
राजपुर में रफ्तार बनी जानलेवा, कार की टक्कर से पांच माह की गर्भवती की मौत..
नरेंद्रनगर का पॉलिटेक्निक बना इंजीनियरिंग संस्थान, इसी सत्र से 90 सीटों पर प्रवेश..
उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद अब पहुंचेंगे बड़े बाजार तक, CM धामी का बड़ा फैसला..