September 20, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

मां राजराजेश्वरी और बठखेम कालिंका मां का मिलन तालतोली में हुआ सम्पन्न..

मां राजराजेश्वरी और बठखेम कालिंका मां का मिलन तालतोली में हुआ सम्पन्न..

उत्तराखंड: ग्यारह गाँव की आराध्य देवी माँ राजराजेश्वरी अखिल ब्रह्माण्ड नायिका जगत जननी तालतोली में टिहरी गढ़वाल की प्रसिद्ध कालिंका देवी आगमन पर ग्यारह गावों तुलंग खेड़ा चौण्डी भिनोली सल्या ल्वाणी अन्द्रवाड़ी नमोली ल्वारा जमलोक आदि गावों की जनता ने भव्य स्वागत किया। बता दे की तालतोली प्रागण में दोनो बहनों का प्रत्यक्ष मिलन हुआ। इस ऐतिहासिक मिलन को देखने के लिये हजारों की सख्या में मां के भक्त यहाँ पहुंचे।


माँ राजराजेश्वरी व माँ कालिंका देवी बटखेम दोनों बहिनों के इस ऐतिहासिक मिलन के इस शुभ अवसर एवं माँ राजराजेश्वरी के पश्वा के रूप में बाल कुमार अंशु बगवाड़ी ग्राम ल्वाणी के रूप में माँ कालिंका देवी के द्वारा नियुक्त किया गया है माँ राजराजेश्वरी आज के बाद बाल कुमार अंशु पर अवतरित होगी कई बर्षो से माता का पश्वा न होने के कारण ग्यारह गावों की जनता सब कुछ करने के बाद भी संतुष्ट नहीं हो पाती थी।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए माँ कालिंका देवी माँ राजराजेश्वरी देवी को कोटि कोटि प्रणाम ग्यारह गावों की जनता को भी बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें। 14 वर्षिय बालक माँ राजराजेश्वरी का पश्वा बना इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि माँ राजराजेश्वरी कितना स्वच्छ स्थान स्वच्छ पूजा चहाती है माँ सभी क्षेत्र वासियों पर अपनी कृपा बनाये रखना। समस्त क्षेत्रिय जनता ने इस कार्यक्रम में समलित होकर माँ कालिंका देवी माँ राजराजेश्वरी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।