महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार..
उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीती भाजपा को एक बार फिर एहसास हुआ है कि उसकी चुनावी वैतरणी पार लगाने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे संगठन और सरकार की एक मुख्य रणनीति महिलाओं को कुछ और सौगात देने की है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना हैं कि महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करती हैं। वे पार्टी की नीतियों और जनहित के मामलों में सरकार की पसंद से भी प्रभावित होते हैं। वे भाजपा को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बड़ी संख्या में बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान करने वाली अधिकांश महिलाओं ने भाजपा का समर्थन किया।
इसलिए महिला व युवा वोट पर है भाजपा की निगाह..
बता दे कि भाजपा की प्रदेश के युवा और महिला वोट बैंक पर खास निगाह है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में करीब 81.67 लाख मतदाताओं में से 39.31 लाख महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से सबसे अधिक करीब 22.34 लाख वोटर 30-39 आयु वर्ग के हैं। भाजपा का फोकस इन वोटों को साधने पर है। आपको बा दे कि दो दिन पहले ही धामी सरकार ने सरकारी विभागों व संस्थानों में दैनिक वेतन पर तैनात महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश की सौगात दी। सीएम कार्यालय की कोर टीम को सीएम के निर्देश हैं कि वे गरीब, कमजोर व आम जन के साथ ही महिलाओं, बालिकाओं और युवाओं के हित में योजनाएं और कार्यक्रम तैयार कराएं।
ये प्रमुख फैसले लिए..
महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिये एक विशेष कोष, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाया, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण। प्रदेश के युवाओं को राज्य युवा आयोग के गठन का इंतजार है। भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र में यह वादा किया गया है। इसके साथ ही नई युवा नीति भी प्रस्तावित है।

More Stories
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,एसडीआरएफ चला रही सर्च अभियान..
276 युवाओं को सरकारी सेवा में मिला मौका, सीएम ने गिनाईं भर्ती सुधारों की उपलब्धियां..
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..