February 18, 2026

यूकेएसएसएससी में निकलने वाली है डेढ़ हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां..

यूकेएसएसएससी में निकलने वाली है डेढ़ हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द ही अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा भर्ती निकलने वाली है। आयोग एक-दो दिन में बंपर भर्तियों का कैलेंडर जारी करने जा रहा है। जिसका कलेंडर जारी होने वाला है। जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएसी द्वारा आबकारी कांस्टेबल, सहायक अध्यापक, परिवहन के प्रवर्तन सिपाही, जनजाति कल्याण विभाग में सहायक अध्यापकों, स्नातकस्तरीय, कनिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक समेत कई विभागों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

डेढ़ हजार से ज्यादा पदों की भर्तियों का कैलेंडर तैयार कर लिया है, जिसे जल्द जारी कर दिया जाएगा। आयोग ने नवंबर से फरवरी के बीच विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में युवा भर्ती की तैयारियों में जुट जाए।बताया जा रहा है कि आयोग इन दिनों स्नातकस्तरीय लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है। इसके बाद आयोग विभागों को इनकी नियुक्तियों की सिफारिश भेजेगा।