उत्तरकाशी में बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 15 बच्चे थे सवार..
उत्तराखंड: प्रदेश में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां धराली गांव के पास स्कूली बच्चों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में वाहन चालक सहित कुछ बच्चों को चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी धराली गांव के पास यूटिलिटी वाहन अचानक पलट कर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। बताया जा रहा है किबनाल पट्टी के थानकी, भानी गांव से स्कूली बच्चे राजगढ़ी आ रहे थे, इस दौरान हादसा हुआ है। वाहन के दुर्घनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े।

More Stories
उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवा..
पहाड़ी सड़कों की तय होगी नई रफ्तार, 1128 किमी मार्गों का सर्वे कराएगा परिवहन विभाग..
उत्तराखंड में बिजली स्टोरेज को मिलेगी रफ्तार, ढकरानी समेत चार जगह बनेंगे बैटरी प्रोजेक्ट..