
अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम धामी,कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज..
उत्त्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिसके बाद राजनितिक गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम के अचानक दिल्ली जाने के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। रविवार को सीएम धामी भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
सीएम के अचानक दिल्ली जाने के बाद यूसीसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दे कि सीएम धामी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के साथ ही समान नागरिक संहिता पर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ये मुुलाकात यूसीसी के लिए अहम हो सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अचानक दिल्ली जाने के बाद से कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे को लेकर ऐलान हो सकता है।
More Stories
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक संपन्न: सहकारिता, पर्यटन और पशुपालन विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा — पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर दो यात्रियों की मौत, तीन घायल
2026 में नंदा राजजात यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश