बड़ी खबर- शासन ने किए दो IPS अधिकारियों के तबादले..
उत्तराखंड: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। शासन ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस अक्षय कोंडे और आईपीएस सर्वेश पंवार का ट्रांसफर किया गया है।अक्षय कोंडे का ट्रांसफर देहरादून से बागेश्वर कर दिया गया है। उन्हें बागेश्वर की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें एसपी बागेश्वर बनाया गया है।
वर्तमान में अक्षय प्रहलाद कोंडे की तैनाती पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून में है। जहां एक ओर अक्षय कोंडे को बागेश्वर की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं दूसरी ओर सर्वेश पंवार को एसपी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में सर्वेश पंवार की तैनाती पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अपराध देहरादून में है।

More Stories
जनजातीय गौरव दिवस को लेकर सरकार की तैयारी तेज..
मेघालय में होने वाले राष्ट्रीय खेलों पर नजर..
मुनस्यारी-धारचूला की महिला बुनकरों ने दिखाया हुनर..