बाबा केदार के गर्भगृह में लगी सोने की परत पर विवाद..
विपक्ष ने कहा सीटिंग जज की निगरानी में हो जांच..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में गर्भगृह में लगी सोने की परत पर विवाद थमने का नाम नहीं लें रहा है। मामले को लेकर आज कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश जाहिर किया। इसके साथ ही सरकार से मामले को लेकर हाईकोर्ट की सीटिंग जज की निगरानी मे जांच करने की मांगी की। मांगें पूरी न होने पर विपक्ष ने सरकार को सड़कों पर उतरने को चेताया।
गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और कांग्रेस मुख्यालय देहरादून के बाहर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जाहिर किया। कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी का कहना हैं कि यदि सरकार द्वारा इस मामले में निष्पक्षता के साथ जांच नहीं करवाई जाती है तो कांग्रेस आने वाले समय में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
वही महानगर अध्यक्ष का कहना हैं कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस तरह सोने की परत उतर रही है उससे कहीं ना कहीं सोने की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। महानगर अध्यक्ष ने सरकार से पूरे मामले में हाईकोर्ट की सीटिंग जज की निगरानी मे निष्पक्षता के साथ जांच करने की मांग की।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..