
यहां प्रधानाध्यापिका को उसके पद से किया निलंबित, पढ़िए पूरी खबर..
उत्तराखंड: भीमताल के एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को उसके पद से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापिका पर आरोप है कि बीते मंगलवार को भीमताल विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडचूला में प्रधानाध्यापिका कक्षा में छात्रों से विषय से संबंधित कुछ सवाल पूछे। इसके बाद तीन छात्र जब सवालों का जवाब नहीं दे पाए, तो प्रधानाध्यापिका ने इन छात्रों की जमकर पिटाई कर दी।
इससे छात्रों के शरीर पर निशान तक पड़ गए। घर पहुंचे छात्रों ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने प्रधानाध्यापिका की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की। स्कूल में छात्रों की पिटाई करने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने की संस्तुति की है। पीड़ित छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर बुधवार को बीईओ स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका के निलंबन की संस्तुति जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को भेज दी है।
More Stories
2026 में नंदा राजजात यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
केदारनाथ हेली दुर्घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, दो पायलटों के लाइसेंस छह माह के लिए रद्द
केदारनाथ हादसे के बाद फिर शुरू हुई चारधाम हेली सेवा, सीएम ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश