सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती..
उत्तराखंड: पुलिस विभाग में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी जनपदीय पुलिस, आरक्षी पीएसी/आईआरबी तथा फायरमैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
सीएम धामी का कहना हैं कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। इसे लेकर सरकार सख्त है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ है। किसी भी युवा के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी।

More Stories
उत्तराखंड में सोलर बिजली की दरों में नहीं होगा बदलाव..
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, शिक्षक-कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश..
नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द शुरू..