चार लाख श्रद्धालु कर चुके अब तक चारोंधामों के दर्शन..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 25 लाख पार पहुंचने वाला है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 8.65 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। मौसम खराब होने से फिलहाल आठ मई तक केदारनाथ के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। पूर्व में जिन यात्रियों ने पंजीकरण किया है, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी।
सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। चारों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कोई संख्या तय नहीं है। लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 22 फरवरी से अब तक चारधाम यात्रा के लिए 24.53 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
इसमें 22 अप्रैल से 5 मई तक चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार का कहना हैं कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम का पंजीकरण रोका गया है। बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए नियमित रूप से पंजीकरण हो रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में मजबूत होगी वन्यजीव रेस्क्यू व्यवस्था, 10 नए ट्रांजिट सेंटर की योजना..
अब केदारघाटी में ही होगी अल्ट्रासाउंड जांच और सुरक्षित प्रसव, महिलाओं को मिली राहत..
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, 4 जुलाई से शुरू होगा श्रद्धालुओं का सफर..