आज शनिवार के दिन इस चीज से बचें मेष से लेकर मीन राशि के जातक..
राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
मेष- आपके कुछ बाहरी लोगों से भी अच्छे संपर्क रहेगे, जिनका आप पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने मित्रों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। यदि आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो वह जल्दबाजी में ना लें। जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।
वृष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई शुभ सूचना को मिल सकती है। आप पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन- यदि आपने पहले किसी से उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के प्रति बहुत ही सावधान रहना होगा। कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ा कर अपनी किसी समस्या को आसानी से हल कर पाएंगे।
कर्क- राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा। आप अपने काम पर पूरी मेहनत करेंगे और निगरानी रखेंगे, तभी आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको भाइयों से संबंधों में कुछ दरार पैदा हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले।
सिंह- किसी धार्मिक कार्य से जुड़ेंगे जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो कोई बाहरी व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी गलत आदमी का साथ देने से बचें।
कन्या- आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती लेकर आएगा। कुछ नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आप धार्मिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आपको अपनी मेहनत से आज कुछ आगे बढ़ना होगा। किसी पर आश्रित न रहें अन्यथा काम रुक सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
तुला- दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे और उसके लिए कुछ धन भी व्यय करेंगे। आप अपने व्यवसाय से जुड़े कामों में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा। वर्तमान स्थितियों में सोच समझ कर कोई निर्णय लेना आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण आज उनके लिए सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु- आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा। यदि आप किसी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी से मतभेद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कार्य क्षेत्र में काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आज माहौल खुशनुमा रहेगा।
मकर- विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए अपने गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि आपने दूसरों से कुछ ज्यादा उम्मीद लगाई है, तो वह आज पूरी नहीं होंगी। आप धन संबंधित किसी मामले में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
कुंभ- जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे उन लोगों का आज अपने साथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। दोनों एक दूसरे के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
मीन- आज आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा। आपको आज किसी काम के पूरा ना होने से निराशा हाथ लगेगी। संतान के ऊपर आप ज्यादा बंदिशे ना लगाएं, नहीं तो वह परेशान हो सकती है।
More Stories
बजट सत्र- मध्यम वर्ग को मिला बड़ा तोहफा..
वृषभ और कर्क समेत तीन राशि वालों को करियर में मिल सकती हैं सफलताएं..
मिथुन और मकर राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी..