भाजपा रुद्रप्रयाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि..
रुद्रप्रयाग। भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का स्वर्गवास होने पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी माता के प्रति विशेष लगाव था। उनके आशिर्वाद से पीएम मोदी आज विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद रावत, जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमन जमलोकी, तल्लानागपुर पूर्व मंडल महामंत्री लक्ष्मण बर्तवाल, मोहन सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, सुमन डियूंडी, जय वर्धन काण्डपाल, पार्वती गोस्वामी, चन्द्र शेखर पुरोहित, रघुवीर सिंह रौतेला, आशीष नौटियाल, दिगंबर रमलवाण, भूपेन्द्र सिंह जगवाण, धर्मेन्द्र कंडवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..