डीएम ने दी जनपद वासियों को नये वर्ष की शुभकामना..
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष समस्त जनपद वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए। मैं बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करता हूं कि नव वर्ष सभी के जीवन में नया सवेरा एवं नई खुशियां लाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नव वर्ष में सभी नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए नई ऊंचाइयों एवं नए आयाम को छू सके। उन्होंने कहा कि हम सबको यह संकल्प भी लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए हम नशा मुक्त समाज की स्थापना करें।
जिलाधिकारी ने सभी से यह भी अपील की कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेस माॅस्क आदि पहलुओं का विशेष ध्यान रखें।

More Stories
रेलवे ट्रैक पर लापरवाही पड़ी भारी, हेडफोन लगाए छात्र की ट्रेन से कटकर मौत..
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरे पत्थर से यात्री घायल..
चारधाम यात्रा में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एसओपी को और प्रभावी बनाने के निर्देश..