उत्तराखंड में गोवर्धन पूजा की धूम..
सीएम धामी ने पूजा कर युवाओं को दिया ये संदेश..
उत्तराखंड: आज प्रदेश भर में गोवर्धन पूजा की धूम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। सीएम ने पूजा के दौरान उन्होंने उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायों की पूजा कर कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है।
भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया।उनका कहना हैं कि युवा अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

More Stories
केदारनाथ में रंग ला रहा ‘कैरी मी बैक’ अभियान, कचरा वापस लाकर मिसाल पेश कर रहे यात्री..
22 हजार उपनल कर्मियों पर असर, धामी कैबिनेट ने वेतन समानता पर लिया बड़ा निर्णय..
खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों का वर्ष में दो बार होगा शारीरिक मानक परीक्षण..