बागेश्वर में महसूस हुए 3.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके
उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल स्थित बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। हालांकि जान-माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र कपकोट अंतर्गत इंटर कॉलेज कर्मी के निकट 10 किमी गहराई में था। शनिवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। बागेश्वर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। तहसील से मिली सूचना के अनुसार अभी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड मापी गई।

More Stories
बद्रीनाथ से ऋषिकेश जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत..
हाउस ऑफ हिमालयाज के 46 उत्पाद, 25 जगहों पर आउटलेट..
उत्तराखंड में अल्पसंख्यक स्कूलों के नियम सख्त