सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश..
उत्तराखंड: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। सीएम धामी ने सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्राकृतिक आपदा को लेकर चर्चा की है। आपको बता दे कि विगत दिनों प्रदेश में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति और प्रशासन द्वारा प्रभावितों को पहुंचाए गए। राहत कार्य को लेकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ गहन मंत्रणा कर प्रगति की समीक्षा की।
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार आपदा प्रभावितों को मिलने वाली मुआवजा राशि में भी इजाफा करने पर विचार कर रही है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहयोगी मंत्रियों के साथ चर्चा की है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित भी किया।

More Stories
हर पंचायत बनेगी ‘ग्रीन मॉडल’, पौड़ी की सफलता से मिली दिशा..
राज्य में स्पोर्ट्स स्कूल मॉडल लागू, खिलाड़ियों को मिलेगा शुरुआती बढ़त..
मक्कूमठ मॉडल बना मिसाल, ग्रोथ सेंटर से मजबूत हो रही ग्रामीण आर्थिकी..