
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच..
उत्तराखंड: कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सुभाष रोड पर लगे बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य साथ में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा वहीं धरने पर बैठ गए।
प्रदेश में कांग्रेस ने राज्य में लोकसेवा आयोग की भर्तियों, पुलिस विभाग की भर्तियों और सहकारिता विभाग में हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया है। महामंत्री संगठन विजय सारस्वत का कहना हैं कि प्रदेश में भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के साथ ही अपनों को रेवड़ी बांटने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
More Stories
लक्ष्मणझूला के पास बन रहा बजरंग सेतु जल्द होगा तैयार, जनवरी से खुल सकता है मार्ग..
पंचायत चुनाव विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग पर ठोका जुर्माना..
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख पार, मौसम सुधरते ही यात्रियों की रौनक लौटी..