October 18, 2024

प्रेमी से शादी के लिए नदी तैरकर बांग्लादेश से भारत आई महिला..

प्रेमी से शादी के लिए नदी तैरकर बांग्लादेश से भारत आई महिला..

देश-विदेश: एक 22 वर्षीय बांग्लादेशी महिला भारत के अपने प्रेमी से शादी करने के लिए तैरकर सीमा पार की ली। उसने पहले सुंदरबन के जंगली इलाके को पार किया। इसके बाद उसने करीब एक घंटे तक तैराकी करते हुए भारत की सीमा में प्रवेश किया और अपने जीवनसाथी से मिली। एक बांग्लादेशी महिला ने अपना प्यार हासिल करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।

जानकारी के अनुसार महिला की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है। बांग्लादेशी महिला की फेसबुक पर अभिक मंडल से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने अवैध रूप से सीमा पार करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरवन में प्रवेश किया, जो अपने रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। फिर वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नदी में लगभग एक घंटे तक तैरती रही। आपको बता दे कि तीन दिन पहले कृष्णा ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी की थी। हालांकि, कृष्णा को सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जा सकता है।