मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में मिलेगा दूध..
उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को नए शिक्षा सत्र एक अप्रैल से मिड-डे मील में दूध मिलने लगेगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार बच्चों को दूध दिए जाने को लेकर आंचल डेयरी के साथ सहमति बनी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को दूध दिए जाने की तैयारी है। विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को सौ एमएल और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को 150 एमएल दूध दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील में दूध देने के लिए हर साल 12 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें से छह करोड़ रुपये केंद्र सरकार और इतनी ही धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी। सप्ताह में एक दिन बच्चों को दूध दिया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड के बागेश्वर में डोली धरती, 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज..
केदारनाथ धाम मार्ग पर सुरक्षा कवच, रुद्रप्रयाग-सोनप्रयाग खंड में 130 करोड़ से होंगे काम..
उत्तराखंड के 452 मदरसों में लागू होगा राज्य बोर्ड, हजारों छात्रों को मिलेगी मुख्यधारा की शिक्षा