पुलिस विभाग में तबादलों की सूची जारी, कई चौकियों के प्रभारी बदले..
उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में रुद्रपुर कोतवाली, किच्छा, सितारगंज, जसपुर और बाजपुर क्षेत्र की विभिन्न चौकियों में तैनाती बदली गई है। इसके साथ ही एसओजी रुद्रपुर में भी नई नियुक्ति की गई है। तबादला आदेश के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात निरीक्षक संजय पाठक को कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को चौकी सरकड़ा, सितारगंज से हटाकर चौकी लालपुर, किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली को चौकी बाजार, रुद्रपुर से स्थानांतरित कर चौकी सिडकुल, सितारगंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, चौकी सिडकुल में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही को एसओजी रुद्रपुर भेजा गया है।
जसपुर, किच्छा और बाजपुर में भी बदली तैनाती
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत जसपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कोतवाली जसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात भूपाल राम पौड़ी को चौकी शिवराजपुर पट्टी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उपनिरीक्षक नवीन जोशी को कोतवाली कुंडा से स्थानांतरित कर चौकी मंडी में तैनात किया गया है। रुद्रपुर कोतवाली में द्वितीय वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत संदीप शर्मा को चौकी रंपुरा का प्रभारी बनाया गया है। चौकी रंपुरा में तैनात महेश काण्पाल को चौकी बाजार, रुद्रपुर भेजा गया है। इसके अलावा, मनोज देव को चौकी बरहैनी, बाजपुर से स्थानांतरित कर चौकी बाजार, रुद्रपुर में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात बसंत प्रसाद को चौकी बरहैनी, बाजपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, चौकी लालपुर, किच्छा में तैनात दीपक कौशिक को कोतवाली जसपुर भेजा गया है।
एसएसपी अजय गणपति की ओर से जारी किए गए सभी स्थानांतरण और तैनाती संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इस बदलाव के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण किया गया है। पुलिस विभाग में समय-समय पर होने वाले ऐसे प्रशासनिक बदलावों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जाता है।

More Stories
डॉ. ढाल सिंह बिसेन की ताजपोशी की तैयारी तेज..
देहरादून में हादसों पर नहीं लग रहा ब्रेक, आशारोड़ी मार्ग पर 24 घंटे में दूसरा हादसा..
स्कूली बच्चों की पढ़ाई का खर्च होगा कम, मुफ्त किताबों के लिए 124 करोड़ रुपये स्वीकृत..