रुद्रप्रयाग में तड़के भूकंप के तेज झटके, 5.02 रही तीव्रता; लोगों में अफरा-तफरी..
उत्तराखंड: शनिवार सुबह उत्तराखंड के पहाड़ी जिले रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। तड़के करीब 5 बजकर 13 मिनट पर महसूस हुए इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.02 दर्ज की गई। अचानक आए इस कंपन से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक खुले स्थानों पर ही रहे। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 15 किलोमीटर नीचे मापी गई। झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे इलाके में हलचल मच गई।
भूकंप की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की और निगरानी बढ़ा दी। फिलहाल राहत की बात यह है कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है, हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें और भूकंप के बाद के संभावित झटकों को देखते हुए सावधानी बरतें।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..