August 26, 2025

धामी मंत्रिमंडल में जल्द जुड़ेंगे नए चेहरे, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार..

धामी मंत्रिमंडल में जल्द जुड़ेंगे नए चेहरे, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने बयानों से इसके संकेत दिए हैं। हालांकि अंतिम फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है और सीएम धामी को हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से इशारा मिलते ही धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। सीएम धामी हाल ही में दिल्ली दौरे से लौटे हैं, जिसके बाद अटकलों का बाजार और भी गर्म हो गया है। बता दे कि वर्तमान में धामी सरकार में पांच मंत्री पद खाली हैं। ऐसे में कई विधायक लंबे समय से कैबिनेट में जगह बनाने की आस लगाए हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार चर्चाएं और दावेदारी ने राज्य की राजनीतिक सरगर्मियों को और भी बढ़ा दिया है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने से सरकार को संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों स्तर पर मजबूती मिलेगी। वहीं, हाईकमान की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल भाजपा नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है, जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

सत्ता के गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अंतिम फैसला भाजपा हाईकमान के हाथ में है और सभी की नजरें अब दिल्ली पर टिकी हैं। जानकारी के अनुसार धामी सरकार में फिलहाल पांच मंत्री पद खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए नए चेहरों को मौका मिलेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कैबिनेट विस्तार लगभग तय माना जा रहा है। सत्ता के गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। माना जा रहा है कि संतुलन साधने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों और समाज के प्रतिनिधियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित नामों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चाओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय जैसे दिग्गज नेताओं के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।