
सीएम धामी ने दी 57 करोड़ की स्वीकृति, सिंगटाली पुल का निर्माण जल्द शुरू..
उत्तराखंड: गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल अब जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण के लिए 57 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पुल के निर्माण से दोनों मंडलों के बीच संपर्क और यातायात व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा, खासकर टिहरी और पौड़ी जिलों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सीएम की मंजूरी के बाद अब पुल निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। संबंधित विभागों को कार्यान्वयन की दिशा में तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित इस पुल के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा इस संबंध में प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे अब इस पुल के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को गति मिलने जा रही है। कौडियाला- व्यासघाट मोटर मार्ग के किमी 01 में गंगानदी पर प्रस्तावित सिंगटाली पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है, इस पर कुल लागत 57 करोड़ 5 लाख 25 हजार की लागत आनी है। इस पुल के निर्माण से गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के बीच आवागमन तेज़, सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। खासकर टिहरी और पौड़ी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की पहुंच भी तेजी से सुनिश्चित हो सकेगी।
सीएम के विशेष निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित व्यय-वित्त समिति इस प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति दे चुकी है। शासन ने मंगलवार को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग (PWD) को विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही पुल निर्माण की सभी बाधाएं अब दूर हो चुकी हैं और कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। सिंगटाली पुल की मांग स्थानीय जनता लंबे समय से कर रही थी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय संगठन लगातार इस विषय को उठाते रहे हैं। अब पुल निर्माण की मंजूरी से क्षेत्र में खुशी और संतोष का माहौल है। सरकार उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सिंगटाली पुल का निर्माण क्षेत्रीय संतुलन और कनेक्टिविटी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
More Stories
स्यानाचट्टी आपदा का असर, सुरक्षा के लिए खाली कराया गया बालिका विद्यालय, छात्राएं अस्थायी ठिकानों पर..
पदोन्नति कोटे के रिक्त पद जल्द भरें, कार्मिक सचिव ने अफसरों को भेजा पत्र..
यमुना घाटी आपदा- अप्राकृतिक झील से खतरा, सीएम धामी से शीघ्र समाधान की मांग..