पंचायत चुनाव के बाद बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम..
जो नहीं दिखे सक्रिय उन्हें किया जाएगा बाहर..
उत्तराखंड: लगातार दूसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद महेंद्र भट्ट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि अगस्त माह में भाजपा की नई टीम अस्तित्व में आ जाएगी। संगठन में उन चेहरों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है जिनके पास दोहरी जिम्मेदारी है। मसलन, जो संगठन में पदों पर होने के साथ सरकार में दायित्वधारी भी हैं। पद होने के बावजूद जो सदस्य सक्रिय नहीं रहे और जिन्होंने समय-समय पर दिए गए सांगठनिक दायित्व निभाने में सुस्ती बरती, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। प्रदेश टीम के साथ कुछ जिलों की कार्यकारिणी का भी विस्तार होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश की टीम में कुछ पदाधिकारियों को उनके अनुभव व सक्रिय योगदान को देखते हुए टीम में बनाए रखा जाएगा। संगठन में उनकी जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..