July 21, 2025

बद्रीनाथ जा रहे यात्रियों का वाहन अलकनंदा में गिरा, राजस्थान के एक ही परिवार के 17 लोग थे सवार..

बद्रीनाथ जा रहे यात्रियों का वाहन अलकनंदा में गिरा, राजस्थान के एक ही परिवार के 17 लोग थे सवार..

 

 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित कुल 19 लोग सवार थे, जो बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए बचाव कार्य में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ यात्रियों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। राहत-बचाव दल लगातार प्रयासरत है

हादसे का शिकार हुआ यह वाहन राजस्थान के उदयपुर से आए एक ही परिवार के 17 सदस्यों को लेकर जा रहा था। यह परिवार केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुआ था। वाहन में चालक सहित कुल 19 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से खराब मौसम और पहाड़ी मार्गों की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय तीन यात्री वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी यात्री नदी की तेज धार में बह गए। अब तक एक शव शिवपुरी तक बहकर मिला, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया है। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। तेज बहाव, गहरी खाई और स्थल की दुर्गमता के चलते राहत कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। घटनास्थल पर स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हैं, लेकिन हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। हादसे के ठोस कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में शोक व दहशत का माहौल है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी स्थिति की जानकारी ली जा रही हैं। सीएम धामी ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।