औली में बर्फ कम होने की वजह से राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता टली..
उत्तराखंड: औली में 29 जनवरी से प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन को फिलहाल टाल दिया गया है। विंटर गेम्स फेडरेशन उत्तराखंड ने औली में खेलों के लिए पर्याप्त बर्फ न होना इसका कारण बताया है। फेडरेशन के महासचिव अजय भट्ट ने कहा कि औली में 29 जनवरी से दो फरवरी तक राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना था। लेकिन यहां अभी पर्याप्त बर्फ नहीं है। जिसकी वजह से अभी यहां खेलों का आयोजन कराना मुश्किल है।बर्फबारी होने पर फरवरी माह में प्रतियोगिता के लिए तिथि घोषित की जाएगी। बता दें कि औली में विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन भी कर लिया गया था। गेम्स टलने से स्कीइंग खिलाड़ियों में मायूसी है।

More Stories
हरिद्वार में कुंभ की तैयारियां तेज, फ्लाईओवर से पुरानी इमारतों तक दिखेगी धार्मिक विरासत की झलक..
सिल्क्यारा रेस्क्यू की याद में 28 नवंबर को मनेगा आपदा प्रबंधन दिवस..
विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन विभाग की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेंगी ईवीएम जागरूकता वैन..