दो भागों में बंटा राजधानी देहरादून का देहात क्षेत्र, इन दो महिला एसपी को मिली जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के देहात क्षेत्र को पुलिस व्यवस्था में आखिरकार दो भागों में बांट दिया गया है। यहां पर एसपी देहात दो अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनके एसपी ऋषिकेश जया बलूनी को बनाया गया है। जबकि एसपी ऋषिकेश की जिम्मेदारी रेणु लोहानी को दी गई है। बता दे कि देहरादून ऐसे चुनिंदा जिलों में शामिल है जिसके दो तरफ के देहात क्षेत्र के बीच में शहरी क्षेत्र पड़ता है। यहां 21 थाने हैं। इनमें दस देहात और 11 सिटी क्षेत्र यानी शहर में आते हैं। ऐसे में देहात क्षेत्र को दो भागों में बंटने की तैयारी चल रही थी। पिछले दिनों पीपीएस अधिकारियों की जद में एसपी देहात देहरादून भी आए थे। अब एकाएक गृह विभाग ने दो पीपीएस अधिकारियों को देहरादून के देहात क्षेत्र में तैनात किया है। इनमें एसपी ऋषिकेश जया बलूनी और एसपी विकासनगर रेणु लोहानी कहलाएंगी।
भौगोलिक परिस्थितियां भी हैं भिन्न..
आपको बता दे कि विकासनगर और ऋषिकेश के देहात क्षेत्र में भौगोलिक परिस्थितियां भी भिन्न हैं। पारंपरिक रूप से परवादून के नाम पर पहचाने जाने वाला ऋषिकेश क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा मैदानी भू-भाग है। दूसरी तरफ पछवादून के रूप में पहचान रखने वाले विकासनगर क्षेत्र की सीमाएं उत्तर प्रदेश और हिमाचल से लगती हैं। साथ इस क्षेत्र में जौनसार बावर का दुर्गम इलाका भी है।

More Stories
उत्तराखंड में सोलर बिजली की दरों में नहीं होगा बदलाव..
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, शिक्षक-कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश..
नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द शुरू..