GTCC के गठन पर खेल मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार, युवा महोत्सव के लिए किया आमंत्रित..
उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का GTCC के गठन पर आभार व्यक्त किया। खेल मंत्री रेखा आर्या का कहना हैं कि केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल तय करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को प्रदेश आगमन का न्योता भी दिया। इस मुलाक़ात के दौरान मंत्री रेखा आर्या नें खेल मंत्री का राष्ट्रीय खेलों के लिए GAMES TECHNICAL CONDUCT COMMITTEE का गठन करने के आभार जताया, इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मंडाविया को देहरादून में आयोजित होने जा रहे ‘युवा महोत्सव’ के लिए भी आमंत्रित किया।

More Stories
कई जिलों में बदलेगी तस्वीर, सड़क निर्माण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत..
गढ़वाली सिनेमा को नई पहचान दिलाने वाली फिल्म ‘ढोली’ का टीजर लॉन्च..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी..