आज पीएम मोदी करेंगे हेली एंबुलेंस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन..
उत्तराखंड: एम्स की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की थी। आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी व अन्य कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय सांसद भी एम्स में मौजूद रहेंगे। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार का कहना हैं कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उक्त सेवा केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी। हर महीने कम से कम 30 उड़ाने आवश्यक हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा दो दिन के लिए बंद, कई मार्ग भूस्खलन से बाधित..
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती, 42 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति, अल्मोड़ा डायट का होगा कायाकल्प..
गर्भवती महिलाओं को मिलेगा विशेष आयुर्वेदिक सहयोग..